Safe Drugs–Safe Life अभियान के तहत ड्रग विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त औचक निरीक्षण
Safe Drugs–Safe Life अभियान के तहत ड्रग विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त औचक निरीक्षण
देहरादून, 08 दिसंबर 2025।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज Safe Drugs: Safe Life Campaign के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव श्रीमती सीमा डुंगराकोटी द्वारा ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम में—
-
श्री मनेन्द्र सिंह राणा, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक (ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून)
-
श्री अमित आजाद, औषधि निरीक्षक (रुद्रप्रयाग)
-
श्री ऋषभ धामी, औषधि निरीक्षक (टिहरी)
शामिल रहे।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों के—
-
लाइसेंस
-
फार्मासिस्ट उपस्थिति रिकॉर्ड
-
कोल्ड स्टोरेज व तापमान नियंत्रण
-
दवाओं का रख-रखाव
-
एक्सपायर दवाओं का निपटान
-
प्रतिबंधित / नारकोटिक दवाओं का रिकॉर्ड
—आदि की विस्तृत जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
स्टोर–वार निरीक्षण विवरण
1. मदान मेडिकोज, 11-बी, प्रथम तल
प्रो०: विकास पाल
-
स्टोर में अत्यधिक गंदगी एवं अव्यवस्था पाई गई।
-
दवाओं के बिल एवं क्रय-विक्रय की जांच की गई।
-
प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेटियां बंद अवस्था में मिलीं।
-
02 फ्रिज एवं 01 डीप फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित पाए गए।
-
दो दवाइयों को नमूने के रूप में जब्त किया गया।
-
स्टोर में साफ-सफाई व दवाओं की सुव्यवस्थित रैकिंग के निर्देश दिए गए।
2. रिया मेडिकोज, सी-2, प्रथम तल
प्रो०: गौरव बक्शी
-
फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित चालू अवस्था में मिला।
-
कफ सिरप अलग पेट्टी में सीलबंद रखी मिली।
-
दवाओं का रख-रखाव अधिकांशतः व्यवस्थित,
लेकिन कुछ दवाएँ फर्श पर मिलीं, जिस पर टीम ने आपत्ति जताई। -
दवाओं को उचित रैक में व्यवस्थित रखने के निर्देश।
3. मेड एट डोर मेडिकोज, प्रथम तल
प्रो०: आंचल शर्मा
-
फार्मासिस्ट कृष्णा जखमोला अनुपस्थित पाई गईं, कई दिनों से अनुपस्थित होने की पुष्टि।
-
टीम ने अन्य दो फार्मासिस्ट के नाम लाइसेंस में जोड़ने का सुझाव दिया।
-
फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं मिला।
-
एक्सपायर दवाओं का अलग स्टोरेज नहीं मिला, बल्कि
रैक पर कई दवाइयाँ एक्सपायर पाई गईं। -
नारकोटिक्स दवाओं का रजिस्टर ही नहीं बनाया गया था।
-
फर्श पर भी अनेक दवाइयाँ बिखरी पाई गईं।
इन गंभीर अनियमितताओं के कारण स्टोर को तत्काल बंद कराया गया
तथा क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई,
जब तक कि संस्था स्पष्टीकरण व सुधार रिपोर्ट ड्रग विभाग को उपलब्ध नहीं कराती।
4. एस.आर. फार्मा, डी-7, प्रथम तल
प्रो०: निशु गोयल | फार्मासिस्ट: संजय बिंदाल
-
फ्रिज में अनेक एक्सपायर दवाइयाँ मिलीं।
-
फ्रिज में तापमान डिस्प्ले उपलब्ध नहीं।
-
रैक पर भी कई दवाइयाँ एक्सपायर पाई गईं।
-
नारकोटिक्स दवाओं का रजिस्टर नहीं बनाया गया।
साथ ही कॉम्पलेक्स के एक अन्य स्टोर में—
-
गंदगी, सीलन और
-
लाइसेंस न होने की पुष्टि मिली।
