साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए दून पुलिस की पाठशाला
साइबर सेल टीम ने युवाओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड व नशे के दुष्प्रभावों से बचाव के उपाय
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए दून पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 08 दिसंबर 2025 को साइबर सेल टीम ने प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल के नेतृत्व में सेलाकुंई क्षेत्र स्थित पीएम श्री इंटर कॉलेज, होरावाला (विकासनगर) में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा
साइबर सेल टीम ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, अनजान नंबरों से आए मैसेज-लिंक, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर की जाने वाली आपराधिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
छात्रों को विशेष रूप से समझाया गया कि—
-
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें
-
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें
-
संदिग्ध लिंक, QR कोड या ऐप्स से बचें
-
ऑनलाइन लेन-देन में हमेशा सावधानी बरतें
नशे के दुष्प्रभावों पर भी दी जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि नशा न केवल करियर बर्बाद करता है, बल्कि अपराध की राह पर भी धकेल देता है।
साइबर अपराध रोकथाम के मुख्य उपाय बताए गए
-
ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें
-
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें
-
अन्जान लिंक पर क्लिक न करें
-
मोबाइल/लैपटॉप को पासवर्ड और एंटीवायरस से सुरक्षित रखें
-
केवल सुरक्षित वेबसाइटों से ही ऑनलाइन खरीदारी करें
-
मजबूत और गुप्त पासवर्ड का उपयोग करें
-
साइबर बुलिंग व साइबर स्टॉकिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें
-
किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें
