Dehradun Police

एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक (एम) को निरीक्षक (एम) पदोन्नति पद के अलंकरण से किया सम्मानित

एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक (एम) को निरीक्षक (एम) पदोन्नति पद के अलंकरण से किया सम्मानित
विपिन चन्द्र भट्ट को दी शुभकामनाएं

 

देहरादून। आंकिक शाखा, पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उप निरीक्षक (एम) विपिन चन्द्र भट्ट को उप निरीक्षक (एम) से निरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नत होने पर आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अलंकृत किया गया।
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पदोन्नत अधिकारी को निरीक्षक (एम) पद के अलंकरण से सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी देहरादून ने कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों में वृद्धि के साथ कर्तव्यों के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है, और उम्मीद जताई कि पदोन्नत अधिकारी अपनी नई भूमिका में उत्कृष्टता से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *