सीएमओ देहरादून का पोस्टमार्टम हाउस पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
सीएमओ देहरादून ने किया पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण
देहरादून, मंगलवार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने आज जिला कोरोनेशन चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनु जैन, एसडीएम सदर हरि गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेश जोशी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण पंवार मौजूद रहे।

