CRIME NEWS

नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस
एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित/फरार चल रही महिला तस्कर पिंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व में पकड़े गए तस्कर सूरज की निशानदेही पर आरोपी आई थी सामने
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड 2025” विजन और पुलिस मुख्यालय के चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सेलाकुई में पंजीकृत मुकदमा संख्या 104/24 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रही महिला नशा तस्कर पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही एक तस्कर सूरज को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। सूरज से पूछताछ में उसकी साथी पिंकी का नाम सामने आया था, जो लगातार फरार चल रही थी।
लगातार दबिश, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस की सतत प्रयासों से आखिरकार अभियुक्त पिंकी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: पिंकी पत्नी पप्पू साहनी
मूल निवासी: दरभंगा, बिहार
वर्तमान पता: ब्रह्मपुरी कॉलोनी, थाना पटेलनगर, देहरादून
आयु: 36 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
  1. उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
  2. व०उ०नि० जितेंद्र कुमार
  3. कांस्टेबल बृजेश
  4. कांस्टेबल प्रवीण
दून पुलिस की यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ जारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *