DEHRADUNनेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टिट्यूट

NFCI (नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टिट्यूट) द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित कुकिंग प्रतियोगिता

देहरादून, —

NFCI (नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टिट्यूट) द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित कुकिंग प्रतियोगिता NCC – 2026 (नेशनल कलिनरी चैलेंज), सीजन–3 का पहला राउंड कल देहरादून कैंपस में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एनएफसीआई ग्रुप के विभिन्न कैंपसों से करीब 1,300 छात्र अपनी पाक–कला का प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

 

 

 

इस पहले राउंड में देहरादून के 34 प्रतिभागियों ने दूसरे राउंड में प्रवेश पाने के लक्ष्य के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का थीम था — “Flavours Redefined with Family Recipe”, जिसके तहत प्रतिभागियों ने अपनी परंपरागत पारिवारिक रेसिपीज़ को शुद्ध शाकाहारी भारतीय व्यंजनों के रूप में तैयार किया, साथ ही उन्हें एक अनोखे आधुनिक ट्विस्ट के साथ प्रस्तुत किया।

 

जजों ने की प्रतिभा की सराहना

प्रतियोगिता में तैयार किए गए व्यंजनों का मूल्यांकन अनुभवी जजेस —

 

शेफ विमल कुमार बहुगुणा (एग्ज़िक्यूटिव शेफ, होटल एफोटेल बाय सयाजी)

 

शेफ अनिल सिलस्वाल (एग्ज़िक्यूटिव शेफ, लेमन ट्री होटल)

 

द्वारा किया गया।

दोनों जजों ने प्रतिभागियों के क्रिएटिव अप्रोच, स्वाद, प्रस्तुति और पारंपरिक रेसिपी में नवाचार की सराहना की।

 

इवेंट कवरेज और सोशल मीडिया अपडेट्स

देहरादून की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुश्री ईशा (Foodiedoonie) ने इवेंट के रील्स और लाइव अपडेट्स को कवर किया, जिससे कार्यक्रम सोशल प्लेटफॉर्म्स पर भी चर्चा में रहा।

 

एनएफसीआई देहरादून की ओर से अभिवादन

इस अवसर पर कैंपस हेड ओवैस अली ने कहा—

“ऐसी प्रतियोगिताएं न सिर्फ छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं बल्कि उन्हें भविष्य की प्रोफेशनल कुकरी इंडस्ट्री के लिए तैयार भी करती हैं।”

 

इवेंट का संचालन अकादमिक हेड चिराग जैन द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथियों — श्री गोपाल सिंघल, डॉ. गुल बहार, श्री अनिल जैन और श्री शरफत अंसारी — ने भी छात्रों को उत्साहवर्धन किया।

साथ ही शेफ सुशील पंवार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

 

ग्रैंड फिनाले 30 जनवरी 2026 को

इस सीजन का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 30 जनवरी 2026 को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला (पंजाब) में आयोजित होगा, जहां चुनिंदा 69 प्रतिभागी अपनी पाक–प्रतिभा का अंतिम प्रदर्शन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *