DM DEHRADUN

15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात

15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात
जनहित के मुद्दों पर डीएम की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय, लोगों से उपस्थित होने की अपील

 

 

देहरादून, 11 दिसंबर 2025 
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आगामी सोमवार, 15 दिसंबर को तहसील परिसर, ऋषिकेश में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान क्षेत्रवासी अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं आवेदन सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी स्वयं जनहित के मामलों की सुनवाई करेंगे, ताकि शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी समस्याएँ रखने की अपील की है, जिससे उनका समयबद्ध निपटारा किया जा सके। सभी विभागों को अपने-अपने लंबित प्रकरणों, शिकायतों और आवश्यक अभिलेखों के साथ पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जन सुनवाई के पश्चात जिलाधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लालपानी, पशुलोक बैराज तथा आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *