समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
सर्वसाधारण के लिए महत्वपूर्ण सूचना ,समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड
पूर्व- दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाएँ (शैक्षणिक वर्ष 2025-26)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त ऑनलाइन पूर्व-दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल
(National Scholarship Portal – https://scholarships.gov.in) पर आवेदन पंजीकरण की अवधि, जो पूर्व में 15 जून 2025 से 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई थी, उसे बढ़ाकर अब 24 दिसम्बर 2025 तक कर दिया गया है।
समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति आवेदन हेतु निम्न निर्देशों का अवश्य पालन करें—
1. ओटीआर (OTR – One Time Registration) अनिवार्य
-
आवेदन करने के लिए सबसे पहले NSP पोर्टल पर OTR संख्या (One Time Registration) जनरेट करें।
-
OTR संख्या एवं पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अनिवार्यतः अपलोड करें।
OTR प्रक्रिया हेतु वीडियो/पीडीएफ लिंक:
2. संस्थान संबंधित KYC एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (Face Authentication)
शैक्षणिक संस्थानों, INOs एवं HOIs द्वारा KYC तथा फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया के संदर्भ में दिशानिर्देश निम्न लिंक पर उपलब्ध हैं—
3. आधार-सीडेड / डीबीटी सक्षम बैंक खाता अनिवार्य
सभी छात्र-छात्राएँ यह सुनिश्चित करें कि—
-
उनके बैंक खाते में आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) पूर्ण हो।
-
बैंक खाता DBT (Enable) स्थिति में हो, ताकि छात्रवृत्ति भुगतान समय पर प्राप्त हो सके।
आधार सीडिंग प्रक्रिया हेतु लिंक:
4. बैंक खाता सक्रिय रखें
छात्रवृत्ति की संपूर्ण राशि प्राप्त होने तक अपना बैंक खाता सक्रिय एवं संचालित रखें।
5. शैक्षणिक संस्थानों हेतु आवश्यक शर्तें
संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के पास—
-
AICTE, MCI, NCTE आदि नियामक निकायों से मान्यता,
-
तथा विधि द्वारा स्थापित/परिषद/विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वैध संबद्धता (Affiliation) का प्रमाण पत्र अनिवार्य होना चाहिए।
तकनीकी सहायता / संपर्क
समाज कल्याण विभाग, आई.टी. सेल, उत्तराखण्ड, देहरादून
-
टोल-फ्री नंबर: 1800 180 4236
-
मोबाइल नंबर: 6395221188
-
ई-मेल: swditcell@gmail.com, itcell-swd-uk@nic.in
