गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लगातार चोरी की घटनाओं में था शामिल, एक साथी पहले ही जा चुका है जेल
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अभियुक्तों के लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
प्रकरण में दिनांक 15 सितंबर 2025 को कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0 221/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत तीन अभियुक्तों—
-
जीशान पुत्र बुद्धू, निवासी खुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
-
असलम पुत्र नयाजमुलदीन, निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर, थाना खिजरावाद, जिला यमुनानगर (हरियाणा)
-
आरिफ पुत्र शहीद, निवासी सिकरोड़ा भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार
के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस मामले में अभियुक्त जीशान को दून पुलिस द्वारा पूर्व में 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए 12/13 दिसंबर 2025 की रात्रि को वांछित अभियुक्त असलम पुत्र नयाजमुलदीन को यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त आरिफ पुत्र शहीद की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: असलम पुत्र नयाजमुलदीन
निवासी: खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर, थाना खिजरावाद, जिला यमुनानगर (हरियाणा)
उम्र: 36 वर्ष
अपराधिक इतिहास – अभियुक्त असलम
-
मु0अ0सं0 59/2025 धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS, कोतवाली सहसपुर
-
मु0अ0सं0 103/2025 धारा 305(a)/317(2)/3(5) BNS, थाना विकासनगर
-
मु0अ0सं0 83/2025 धारा 305(a)/3(5) BNS, थाना डोईवाला
-
मु0अ0सं0 28/2025 धारा 303(2)/3(5) BNS, थाना रानीपोखरी
-
मु0अ0सं0 221/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सहसपुर
पुलिस टीम
-
उप निरीक्षक विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
-
उप निरीक्षक सनोज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
-
कांस्टेबल बृजपाल सिंह
-
कांस्टेबल राजकुमार
