‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
90 लाख की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान थाना कालसी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 90 लाख रुपये मूल्य की 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12 दिसंबर 2025 की रात्रि को कालसी पुलिस द्वारा कोटी रोड, कालसी पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम
मोनू उर्फ संदीप पुत्र जगदीश, निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात (उ.प्र.) तथा
हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश, निवासी मालकपूरवा कहेजरी, कानपुर देहात (उ.प्र.) बताए।
संदेह के आधार पर की गई तलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना कालसी में मु०अ०सं० 30/25 धारा 08/29/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अहम खुलासे
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे बरामद स्मैक को मध्य प्रदेश से बंटी नामक व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे कालसी के रास्ते पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर अन्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
-
मोनू उर्फ संदीप, उम्र 27 वर्ष
निवासी – दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश -
हिमांशु उर्फ हर्ष, उम्र 18 वर्ष
निवासी – मालकपूरवा कहेजरी, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
बरामदगी
-
अभियुक्त मोनू से – 160 ग्राम अवैध स्मैक
-
अभियुक्त हिमांशु से – 140 ग्राम अवैध स्मैक
कुल – 300 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 90 लाख रुपये)
पुलिस टीम (थाना कालसी)
-
उप निरीक्षक नीरज कठैत, चौकी प्रभारी सहिया
-
हेड कांस्टेबल गोपाल ग्यांशु
-
कांस्टेबल निकुल कुमार
-
कांस्टेबल नरेश पंत
