Skip to content
दून पुलिस फिर बनी मददगार, यमुना नदी के टापू में फंसे 5 लोगों को सकुशल बचाया
देहरादून, 14 दिसंबर 2025
दून पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए यमुना नदी के बीच बने टापू में फंसे 5 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। यह घटना कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर इलाके की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि कटापत्थर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कुछ लोग नदी के बीच टापू पर फंस गए हैं।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाकपत्थर, पुलिस बल, एसडीआरएफ एवं जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि ये सभी लोग यमुना नदी के किनारे घूमने और फोटोग्राफी करने आए थे। फोटो खिंचवाने के लिए नदी में उतरने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे वे टापू पर फंस गए।
संयुक्त रेस्क्यू अभियान
पुलिस, एसडीआरएफ एवं जल पुलिस की टीम ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी के बीच टापू में फंसे सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण
-
साक्षी पुत्री जगत राम, निवासी जीवनगढ़, उम्र 23 वर्ष
-
मानसी पुत्री मदन लाल, निवासी जीवनगढ़, उम्र 23 वर्ष
-
अदिति पुत्री प्रताप सिंह, निवासी जीवनगढ़, उम्र 15 वर्ष
-
देवांश पुत्र जगत राम, निवासी जीवनगढ़, उम्र 15 वर्ष
-
नीलम पत्नी प्रताप सिंह, निवासी जीवनगढ़, उम्र 33 वर्ष
पुलिस की अपील
दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नदियों व जलधाराओं के आसपास विशेष सतर्कता बरतें, विशेषकर बरसात या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में जोखिम न लें।