जनता के बीच पहुंचे डीएम,ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
जनता के बीच पहुंचे डीएम
ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, रात 7:30 बजे तक चली मैराथन जनसुनवाई
326 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनहित पहले: डीएम के सख्त निर्देश, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश
देहरादून, 15 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिकेश तहसील परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में 326 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने करीब 5 घंटे 30 मिनट तक एक-एक फरियादी की बात पूरे इत्मीनान से सुनी और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जन-प्रशासन संवाद जितना मजबूत होगा, विकास कार्यों की रफ्तार उतनी ही तेज होगी।
शाम 7:30 बजे तक चली मैराथन जनसुनवाई
ऋषिकेश में आयोजित जनसुनवाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम 7:30 बजे तक नॉन-स्टॉप जनसुनवाई चलती रही। लोगों ने पेयजल, सड़क, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, पेंशन, खाता-खतौनी, राजस्व, बिजली, सीवर, सामाजिक पेंशन सहित अनेक समस्याएं रखीं।

समाज कल्याण की शिकायतों पर तत्काल निर्णय
ऋषिकेश क्षेत्र में समाज कल्याण से जुड़ी शिकायतों की अधिकता को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से सहायक समाज कल्याण अधिकारी (ADO) की तैनाती के निर्देश दिए।
अवैध मीट दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से संचालित मीट दुकानों एवं बिना लाइसेंस पशु वध की शिकायतों पर डीएम ने नगर आयुक्त व एसडीएम ऋषिकेश को फूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नशामुक्ति केंद्र की शिकायत पर जांच
जोगीवाला क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा नशामुक्ति केंद्र से हो रही परेशानियों की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को जांच कर केंद्र के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुजुर्गों और महिलाओं को मिला त्वरित न्याय
-
80 वर्षीय मनीराम ने पुत्र द्वारा संपत्ति से बेदखल किए जाने की शिकायत की।
-
बुजुर्ग धर्मराज सिंह पुंडीर व विमला देवी के भूमि मामलों में डीएम ने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क विधिक सलाह एवं सरकारी वकील उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बीमित ऋण मामले में बैंक पर सख्ती
भटोंवाला निवासी विधवा अनीता ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद भी बैंक द्वारा नाबालिग बच्चों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीमा क्लेम सुनिश्चित कराने एवं बैंक के विरुद्ध आरसी जारी करने के निर्देश दिए।
बिजली चोरी व जर्जर पोलों की जांच
नगर निगम पार्षदों की शिकायत पर कि यूपीसीएल आवासों में किराएदारों द्वारा बिजली चोरी की जा रही है और कई पोल जर्जर हैं, डीएम ने जांच समिति गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
बुनियादी सुविधाओं पर त्वरित निर्देश
-
हीरालाल लाल मार्ग पर सीवर लाइन हेतु पेयजल निगम को कार्रवाई
-
रेलवे रोड पर महिला शौचालय निर्माण हेतु नगर निगम को निर्देश
-
सीमा डेंटल व गुमानीवाला क्षेत्र में गौशाला संचालन हेतु सीवीओ को निर्देश
-
सरकारी रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत पर राजस्व विभाग को कार्रवाई
