ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोग हताहत, देखें वीडियो
दिनांक: 16.12.2025 | स्थान: ऋषिकेश
दिनांक 16.12.2025 की रात्रि को कंट्रोल रूम 112, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश को सूचना दी गई कि पीएनबी सिटी गेट के पास, ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर एक कार द्वारा सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी गई है, जिसमें कार सवार तीन–चार व्यक्तियों के हताहत होने की संभावना है।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली ऋषिकेश, श्यामपुर चौकी एवं आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर पाया गया कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक एक्सयूवी कार संख्या UK07 FS 5587 सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या HR 58 A 9751 से टकरा गई थी। दुर्घटना में कार सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी मृतकों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन चालक द्वारा सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में वाहन का अनियंत्रित होना प्रतीत हुआ।
घटना की विस्तृत जांच किए जाने पर यह तथ्य सामने आया कि अचानक एक गाय के सड़क पर आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
