उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश
देहरादून, 17 दिसम्बर 2025।
उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, देहरादून के मा० अध्यक्ष श्री संजय नेगी की अध्यक्षता में आज कार्यालय में विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जनपदों से संबंधित शिकायतों पर क्रमवार विचार किया गया।

आयोग द्वारा सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया। श्री इनाम अली, देहरादून के प्रकरण में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, देहरादून के कुल सचिव उपस्थित रहे। मा० अध्यक्ष द्वारा उक्त प्रकरण का निस्तारण 15 दिवस के भीतर करने के निर्देश दिए गए।
श्री वासुदेव कुशवाहा, देहरादून के एसजीएचएस कटौती से संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता की उम्र एवं वरिष्ठ नागरिक होने को दृष्टिगत रखते हुए आयोग में उपस्थित निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तराखण्ड की प्रतिनिधि सुश्री दीपिका शर्मा, निदेशक राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून के प्रतिनिधि श्री अभिषेक (लीगल मैनेजर) तथा निदेशक, कोषागार एवं वित्त सेवाएं उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि श्री मुकेश डिमरी (उपकोषाधिकारी) को संयुक्त बैठक कर प्राथमिकता के आधार पर 15 दिवस में निस्तारण कर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
श्रीमती संतोष देवी के प्रकरण में शिक्षा विभाग, उधमसिंहनगर के प्रतिनिधियों के संतोषजनक उत्तर न देने पर मा० अध्यक्ष द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, उधमसिंहनगर को दूरभाष पर निर्देश दिए गए कि प्रकरण पर गंभीरता से कार्यवाही कर 15 दिवस में आयोग को सूचना दें तथा आगामी सुनवाई में सक्षम अधिकारी को नामित करें।
श्रीमती नन्दिनी गुंसाई, टिहरी गढ़वाल के प्रकरण में जिला प्रशासन देहरादून की समयान्तर्गत कार्यवाही पर मा० अध्यक्ष द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। श्री मुस्ताक आलम, देहरादून के प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं श्रीमती शहनाज, उधमसिंहनगर एवं श्री देवेन्द्र कुमार सैनी, नैनीताल की शिकायतों का सुनवाई के दौरान ही निस्तारण कर दिया गया।
सुनवाई में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह, मा० सदस्य श्री विनोद नाथ, श्री सतीश पाल, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री सज्जाद अहमद, श्री राकेश उनियाल, श्री प्रहलाद चौधरी, श्री चमन लाल चौधरी सहित कार्मिक श्री मोहित, श्री गोपाल एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी उपस्थित रहे।
