Someshwar/Almora

खिलाड़ियों की नर्सरी बनेगा सोमेश्वर, रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास :रेखा आर्या

खिलाड़ियों की नर्सरी बनेगा सोमेश्वर : रेखा आर्या
सोमेश्वर के रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास, 97.89 लाख की लागत से होगा निर्माण
सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 17 दिसंबर।
प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मिनी स्टेडियम का निर्माण 97.89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

 

 

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने तक आधुनिक खेल सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, जिससे हर घर से खिलाड़ी तैयार करने का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं के विकास से यहां के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
खेल मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय खेल मैदान के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई थी, जबकि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार ने धरातल पर कार्य करते हुए वास्तविक विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो भी घोषणा करती है, उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनहित में समर्पित करती है।
रेखा आर्या ने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण के बाद सोमेश्वर क्षेत्र खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में उभरेगा और यहां से उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, गणेश जलाल, खड़क सिंह, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, राजेंद्र कैड़ा, अनिल राणा, चंदन बोरा, भरत भाकुनी, विनोद मेहरा, शंकर बिष्ट, वंदना आर्या, प्रकाश भंडारी, बहादुर सिंह, नरेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान शंकर राम, गोपाल राणा, सुनील कुमार, कमल कैड़ा, बबलू बोरा, पंकज बजेली, कैलाश राणा, हरीश कुमार, दलीप रौतेला, कैलाश बोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर स्थित नवनिर्मित उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अस्पताल जल्द ही अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति से जुड़ी औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी की जा रही हैं। अब केवल अत्यंत गंभीर रोगों के उपचार के लिए ही लोगों को बाहर जाना पड़ेगा, क्योंकि इस अस्पताल में अधिकांश बीमारियों का उपचार संभव होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *