कर्ज के बोझ से मिली मुक्ति, जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से विधवा शांति राणा को दी आर्थिक मदद
2 मासूमों व एक किशोर के साथ संघर्षरत विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का संबल
सीएसआर फंड से 4 लाख रुपये बैंक खाते में हस्तांतरित, कर्ज से मिली मुक्ति
देहरादून, 18 दिसम्बर 2025
पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद जीवन की कठोर परिस्थितियों से जूझ रही विधवा शांति राणा के लिए जिला प्रशासन आशा की किरण बनकर सामने आया है। आर्थिक तंगी, तीन बच्चों की जिम्मेदारी और सिर पर ऋण के भारी बोझ के बीच जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएसआर फंड से 4 लाख रुपये की सहायता राशि शांति राणा के बैंक खाते में हस्तांतरित की है, जिससे उनका बैंक कर्ज पूरी तरह निपट गया है।

