DEHRADUNFIRE

देहरादून में चलती निजी बस में लगी आग, 40 छात्र सुरक्षित

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में पटेल नगर पुलिस थाना क्षेत्र के सेंट जूड चौक पर गुरुवार को एक निजी बस में आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यातायात पुलिस और स्थानीय निवासियों की मदद से बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु के 40 छात्र, जो अखिल भारतीय दौरे पर थे, शिमला बाईपास रोड पर बस में यात्रा कर रहे थे, तभी चलती बस से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद बच्चों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
पटेल नगर पुलिस थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया, “सुबह छात्रों का यह समूह हरिद्वार से निकला था और देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दर्शन के लिए जा रहा था। इंजन के पास से अचानक धुआं निकलने लगा तो चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।”
तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी छात्रों को बस के दरवाजों और खिड़कियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने कहा, “सौभाग्य से, इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आगे की जांच जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *