Dharampur AssemblyUttrakhand Pradesh Congress

महिला सम्मान समारोह में गूंजा परिवर्तन का स्वर, धर्मपुर में कांग्रेस का दावा

धर्मपुर विधानसभा में परिवर्तन की अगुआ बनेगी मातृशक्ति : कांग्रेस

देहरादून।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगाली कोठी स्थित अकोला रेस्टोरेंट में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक और निर्णायक रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और जनहित से जुड़ी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में एक बार फिर मातृशक्ति को आगे लाकर ही राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा की जनता आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। क्षेत्र में मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में धर्मपुर की महिलाएं परिवर्तन की वाहक बनेंगी और वर्तमान भाजपा विधायक को पराजित कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नववर्ष के अवसर पर धर्मपुर विधानसभा स्तर पर एक भव्य “मातृशक्ति सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की सक्रिय, संघर्षशील एवं प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अनीता सकलानी, उमा पंवार, मंकला थापा, रजनी नेगी, स्वाति नेगी, बिपाशा बिष्ट, लक्ष्मी देवी, दीपा बिंजोला सहित कई महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हरि प्रसाद भट्ट, ललित भद्री, विकास नेगी, आयुष सेमवाल, नरेश सकलानी, महेश जोशी, हेमंत उप्रेती, आदर्श सूद, गगन चाचर, अनिल नेगी, करण कनोजिया, दलबीर सिंह बर्थवाल, आनंद बिष्ट, अमन सिंह, अभय कथूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *