CRIME NEWS

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को टक्कर मारकर फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को टक्कर मारकर फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

देहरादून।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाकर महिला को टक्कर मारने तथा मौके से फरार होने वाले आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 दिसंबर 2025 को वादी पवन कुमार गुप्ता पुत्र राम प्रताप गुप्ता, निवासी सी-6 दून विहार, जाखन, राजपुर द्वारा थाना राजपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया। बताया गया कि दिनांक 14 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी सुबह घूमने निकली थीं। इस दौरान राजपुर रोड स्थित अम्मा कैफे से साईं मंदिर के बीच एक अज्ञात कार चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 233/2025, धारा 105/281 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके क्रम में थाना राजपुर पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दुर्घटना में शामिल वाहन कार मैग्नाइट (UK-07-FD-4507) की पहचान की।

दिनांक 18 दिसंबर 2025 को पुलिस ने वाहन को बरामद किया। जांच में सामने आया कि घटना के दिन उक्त वाहन को अनमोल यादव द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर राजस्थान भाग गया था।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 21 दिसंबर 2025 को अभियुक्त अनमोल यादव को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

अनमोल यादव पुत्र स्व. महेंद्र यादव,
निवासी – कुटालवाली जोहड़ी गांव, जाखन, थाना राजपुर, जनपद देहरादून,
उम्र – 22 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत – थाना राजपुर

कांस्टेबल राज सिंह

कांस्टेबल दिनेश बिष्ट

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून से भागने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *