DEHRADUNKalsi Block

जन-जन की सरकार आपके द्वार: कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

जन-जन की सरकार आपके द्वार: कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री संकल्प को धरातल पर मिली गति, जन समस्याओं की हुई सुनवाई
1207 लाभार्थियों को मिला विभिन्न सेवाओं का लाभ, 19 में से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान

देहरादून, 23 दिसंबर 2025
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कालसी ब्लॉक परिसर में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी/उप जिलाधिकारी स्मृता परमार ने की।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं का त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 19 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें जल संस्थान (01), सिंचाई (03), पंचायत राज (02), बाल विकास (01), विद्युत (01), लोक निर्माण विभाग (04), शिक्षा (01), राजस्व (04) तथा वन एवं कृषि विभाग से संबंधित (01-01) समस्याएं शामिल थीं।
प्राप्त शिकायतों में से 12 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।

बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से कुल 1207 लाभार्थियों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 195 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण किया गया।

विभागवार लाभार्थियों का विवरण इस प्रकार रहा—
कृषि विभाग (31), उद्यान विभाग (40), पशुपालन (375), डेयरी (63), पूर्ति विभाग (58), ग्राम्य विकास (12), राजस्व (161), युवा कल्याण (111), श्रम विभाग (51), पंचायती राज (26), सैनिक कल्याण (06), बैंकिंग सेवाएं (08), जल संस्थान (06) एवं सिंचाई विभाग (09)।

शिविर में प्रमुख क्षेत्र पंचायत कालसी सावित्री चौहान, खंड विकास अधिकारी जगत पाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, न्याय पंचायतों के समस्त ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *