DEHRADUNDehradun Police

एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

क्रिसमस व नववर्ष को लेकर तैयारियों, यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
मादक पदार्थ तस्करी, फरार अभियुक्तों व अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, 22 दिसंबर 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों तथा आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष के दृष्टिगत की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जनपद के सभी थाना प्रभारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी में सम्मिलित हुए।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून ने निर्देश दिए कि आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर जनपद में भारी संख्या में पर्यटकों के आवागमन की संभावना है, ऐसे में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते यातायात के दबाव वाले प्वाइंटों को चिन्हित कर प्रभावी यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए तथा उसके कुशल क्रियान्वयन हेतु ठोस रणनीति बनाई जाए।

एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सत्यापन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं PIT NDPS एक्ट के तहत प्रभाव निर्धारित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर न्यायालय के आदेशों के अनुरूप उनकी जब्ती की कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पूरे जनपद में अभियान चलाते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसएसपी ने लंबे समय से वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने तथा ऐसे अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की के लिए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *