उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया सैनिक सम्मेलन, पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून, 23 दिसंबर 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 56 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना तथा उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।











सम्मानित पुलिस कर्मियों का विवरण
कोतवाली:
उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल चन्दन सिंह
डोईवाला:
कांस्टेबल मोहम्मद अरशद
राजपुर:
महिला उपनिरीक्षक ज्योति पंवार, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत, कांस्टेबल ललित रावत
विकासनगर:
निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, उपनिरीक्षक विवेक भंडारी, कांस्टेबल (ना.पु.) रविन्द्र चौहान
डालनवाला:
निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक रवि प्रसाद, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह कठैत, कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल जसवीर कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार
रायपुर:
हेड कांस्टेबल सुनील रावत, कांस्टेबल पंकज ढौंडियाल
रानीपोखरी:
उपनिरीक्षक विकेन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल रोशन राणा, कांस्टेबल दुष्यन्त कुमार, कांस्टेबल करमजीत सिंह, कांस्टेबल तेज सिंह, कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल रवि कुमार
पटेलनगर:
उपनिरीक्षक मुकेश थलेडी, उपनिरीक्षक महावीर सिंह सजवाण, कांस्टेबल अरशद अली, कांस्टेबल आबिद अली, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सोमपाल सिंह
कालसी:
कांस्टेबल नरेश पन्त
एसओजी:
निरीक्षक मुकेश त्यागी, उपनिरीक्षक संदीप चौहान, उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, कांस्टेबल आशीष शर्मा, कांस्टेबल (ना.पु.) ललित, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल शीशपाल रावत, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल चालक विपिन
CCTNS:
उपनिरीक्षक टीना रावत, हेड कांस्टेबल 142 अनिल शाह, महिला कांस्टेबल 64 दीपा नेगी
दूरसंचार:
अपर उपनिरीक्षक (पु.दू.) दीपक रावत, मुख्य आरक्षी (पु.दू.) विपिन चौहान
प्रेमनगर:
होमगार्ड 1366 आशीष सुन्दरियाल
एनआईयू देहरादून:
आरक्षी गौतम कुमार
