“Fellowship in Ayurveda (FAIPU)Uttarakhand Ayurveda Department

उत्तराखंड के दो आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)” से सम्मान

देहरादून, 28 दिसंबर 2026 (रविवार)।
आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के दो वरिष्ठ, काबिल एवं अनुभवी चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला एवं डॉ० अजय चमोला को “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)” की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (AIPU), गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के डायरेक्टर (फेलोशिप अफेयर्स) डॉ० सी० वेणुगोपाल राव एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ० नवीन अमन्ना के नेतृत्व में यह उपाधि आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रभावशाली कार्यों के लिए दी गई।

इसके अतिरिक्त, डॉ० अंकिता नौटियाल को आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं हेतु “मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (MNAAM)” प्रदान की गई।

इस सम्मान से आयुर्वेद चिकित्सा जगत में हर्ष का वातावरण है। सभी सम्मानित चिकित्सकों को उनके परिजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *