जन-जन के द्वार

गांव–गांव पहुंच रही सरकार, कालसी–नागथात में लगा बहुउद्देशीय शिविर

गांव–गांव पहुंच रही सरकार, कालसी–नागथात में लगा बहुउद्देशीय शिविर
352 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान

देहरादून, 30 दिसंबर 2025
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक की न्याय पंचायत नागथात के खेल मैदान में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रेम लाल ने की।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी कुल 27 समस्याएं उप जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनमें ऊर्जा विभाग की 3, लोक निर्माण विभाग की 8, शिक्षा विभाग की 5, कृषि विभाग की 3, पेयजल की 2 तथा वन विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

352 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से 352 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

स्वास्थ्य सेवाएं और विभागीय लाभ

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा

एलोपैथिक में 75 तथा

आयुर्वेदिक में 15 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कृषि विभाग ने 87, ग्राम्य विकास विभाग ने 47, पूर्ति विभाग ने 29 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 13 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया गया।

राजस्व विभाग ने 10 लोगों को जाति, आय, निवास एवं पर्वतीय प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि पंचायती राज विभाग द्वारा 06 जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए।
श्रम विभाग में 06 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया। अन्य विभागों के स्टॉलों पर भी ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

बहुउद्देशीय शिविर में ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ उप प्रमुख मीरा राठौर, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *