पैरोल जंप कर 5 वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस के हत्थे चढ़ा
पैरोल जंप कर 5 वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस के हत्थे चढ़ा
चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले में 2020 से था फरार, मियांवाला क्षेत्र से गिरफ्तारी
कोविड के दौरान 90 दिन की पैरोल पर आया था जेल से बाहर
देहरादून | उत्तराखंड न्यूज़
पैरोल जंप कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त चोरी एवं आर्म्स एक्ट के अभियोग में वर्ष 2019 व 2020 में जिला कारागार देहरादून गया था। कोविड काल के दौरान उसे 90 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था, लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद न तो उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और न ही जमानत प्राप्त की।
एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में फरार, वांछित, इनामी एवं पैरोल जंप करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
गैर-जमानती वारंट के बाद हुई गिरफ्तारी
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके पश्चात पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ठोस सुरागरसी एवं पतारसी की। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मियांवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: ईवांशु चांदना उर्फ गोल्डी
पिता का नाम: रवि कुमार
स्थायी पता: मन्नूगंज, कोतवाली नगर, देहरादून
वर्तमान पता: हर्रावाला, बड़ौदा बैंक वाली गली, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
उम्र: 29 वर्ष
पुलिस टीम जिसने की गिरफ्तारी
उ0नि0 सतेंद्र सिंह
का0 शरत कुमार
कां0 रॉबिन सिंह
फरार अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पैरोल जंप करने वाले एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अभियुक्तों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
