शराब तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 06 तस्कर गिरफ्तार
शराब तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 06 तस्कर गिरफ्तार
अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 07 पेटी अवैध देसी शराब बरामद
एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में चल रहा है सघन अभियान
देहरादून | उत्तराखंड न्यूज़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 06 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 07 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
अवैध शराब तस्करी पर सख्त निर्देश
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी अभियुक्त को बख्शा न जाए। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों (04 पुरुष व 01 महिला) को 06 पेटी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य कार्रवाई में कुल 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी दर्ज की गई।



थाना क्षेत्रवार कार्रवाई का विवरण
🔹 थाना रायपुर
थाना रायपुर पुलिस ने 198 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
उमेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी भरतू चौक बालावाला, रायपुर देहरादून (मूल निवासी: कीरतपुर, बिजनौर, उ.प्र.), उम्र 22 वर्ष
परमेश्वर चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान, निवासी धनियाडी, रायपुर देहरादून (मूल निवासी: सिंगारपुर हुसैनगंज, बिहार), उम्र 39 वर्ष
रोहित कुमार पुत्र स्व. सुशील कुमार, निवासी राजीवनगर कंडोली, रायपुर देहरादून (मूल निवासी: ग्राम मेवला माफी, थाना सिवारा, बिजनौर उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष
बरामदगी:
198 पव्वे (टैट्रा पैक) अवैध देसी शराब
🔹 कोतवाली पटेलनगर
कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 54 पव्वे देसी शराब के साथ 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता:
सीता देवी पत्नी स्व. विजय सिंह, निवासी मकान नंबर 965, राजीव नगर ब्रह्मपुरी, पटेलनगर देहरादून, उम्र 52 वर्ष
बरामदगी:
54 पव्वे देसी शराब (टैट्रा पैक)
🔹 कोतवाली रायवाला
रायवाला पुलिस ने 46 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
दिनेश पुत्र हिरालाल, निवासी मोतीचूर हरिपुर कलां, उम्र 38 वर्ष
बरामदगी:
46 पव्वे अवैध देसी शराब (माल्टा ब्रांड)
स्कूटी संख्या: UK-14-B-5148 (सीज)
🔹 थाना रानीपोखरी
रानीपोखरी थाना पुलिस ने 60 टैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सुरेश पुत्र श्यामलाल, निवासी लनियाबाला, थाना कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 33 वर्ष
बरामदगी:
60 टैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देसी शराब
अवैध शराब तस्करी पर जारी रहेगा अभियान
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
