Aam Aadmi PartyDEHRADUN

“अंकिता भंडारी के लिए न्याय की माँग: मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी सहित संगठनों ने किया संयुक्त विरोध”

देहरादून, 4 जनवरी 2026: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास तक आयोजित विरोध रैली में आम आदमी पार्टी सहित कई राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए। रैली का उद्देश्य अंकिता भंडारी के लिए न्याय सुनिश्चित करना और सरकार से पारदर्शिता, जवाबदेही तथा निष्पक्ष जांच की माँग करना था।

रैली का नेतृत्व C. P. सिंह, सुधीर पंत, मुकुल बिड़ला, शैलेश तिवारी, गौरव उनियाल, शुभम कुमार, सुदेश कुमार, जितेंद्र पंत, उमा सिसोदिया, संजय छेत्री, हरिसिमरन सिंह और शरद जैन ने किया।

नेताओं ने मांग की कि VIP और अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जाए, राज्य में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को मिलकर न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए।

रैली में उपस्थित नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता और संवैधानिक सुरक्षा के लिए है। आम आदमी पार्टी और सहयोगी संगठन न्याय मिलने तक इस मुद्दे पर आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *