IIT KanpurUttrakhand

लद्दाख के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू का उत्तराखण्ड देवभूमि में भव्य स्वागत

देहरादून:
लद्दाख के प्रदेश अध्यक्ष ताशी भाई का उत्तराखण्ड देवभूमि आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षाविद् एवं संस्थान से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल को-ऑर्डिनेटर, आईआईटी कानपुर द्वारा एनपीटीईएल (NPTEL) चैप्टर ओपनिंग निरीक्षण के तहत संस्थान का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक व्यवस्थाओं, तकनीकी संसाधनों तथा एनपीटीईएल कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि एनपीटीईएल जैसे प्लेटफॉर्म से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा एवं ऑनलाइन लर्निंग के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। संस्थान प्रबंधन ने निरीक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में शैक्षणिक नवाचारों को और सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *