एसएसपी दून की सख्ती नशा तस्करों पर पड़ रही भारी, हिस्ट्रीशीटर समेत 02 नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग 08 लाख रुपये मूल्य की 26.38 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
कोतवाली विकासनगर
दिनांक 10 जनवरी 2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अम्बाड़ी डाकपत्थर क्षेत्र के पास मुखबिर की सूचना पर इंतजार उर्फ जादू पुत्र सलीम, निवासी बस अड्डे के पास जीवनगढ़, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून (उम्र 32 वर्ष) को 09.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: इंतजार उर्फ जादू पुत्र सलीम
निवास: जीवनगढ़, थाना विकासनगर, देहरादून
उम्र: 32 वर्ष
बरामदगी
• 09.78 ग्राम अवैध स्मैक
• अनुमानित कीमत: लगभग 03 लाख रुपये
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 03/2017 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 98/2017 धारा 380/411 भादवि
मु0अ0सं0 130/2017 धारा 380/411 भादवि
मु0अ0सं0 325/2017 धारा 110G सीआरपीसी
मु0अ0सं0 388/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
मु0अ0सं0 167/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0 356/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0 383/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0 293/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 382/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 333/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
थाना सेलाकुई
थाना सेलाकुई क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस ने अभियुक्त निशुल चौधरी पुत्र नवाब सिंह, निवासी गंगो, सहारनपुर, हाल निवासी बंजारा गली, सेलाकुई (उम्र 25 वर्ष) को 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह बरामद स्मैक को सहारनपुर से विमल चौधरी नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: निशुल चौधरी पुत्र नवाब सिंह
निवास: बंजारा गली, सेलाकुई (स्थायी निवासी सहारनपुर)
उम्र: 25 वर्ष
बरामदगी
• 16.60 ग्राम अवैध स्मैक
• अनुमानित कीमत: लगभग 05 लाख रुपये
वांछित अभियुक्त
नाम: विमल चौधरी
निवास: सहारनपुर, हाल निवासी सुदौवाला, प्रेमनगर
