CRIME NEWSDEHRADUN

नशे की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून।
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई लगभग 02 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी कन्हैया विहार, पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से नकदी एवं ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 619/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के खुलासे एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही आसपास एवं आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

जांच के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दिनांक 11 जनवरी 2026 को चन्द्रबनी चौक से वाइल्डलाइफ की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फईम पुत्र आसिफ, निवासी कारगी ग्रांट, बंजारावाला, पटेलनगर, देहरादून (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वादी के घर से चोरी की गई लगभग 02 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: फईम पुत्र आसिफ
निवास: कारगी ग्रांट, बंजारावाला, देहरादून
उम्र: 24 वर्ष

बरामदगी

• लगभग 02 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी

पुलिस टीम

निरीक्षक चन्द्रभान सिंह – प्रभारी, कोतवाली पटेलनगर

अपर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार

कांस्टेबल प्रदीप कुमार

कांस्टेबल विरेंद्र ग्वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *