DEHRADUNUncategorized

परवाज़-ए-अमन की साहित्यिक नशिस्त में शायरी और कविता की गूंज, कवियों ने बटोरी वाहवाही

परवाज़-ए-अमन की साहित्यिक नशिस्त में शायरी और कविता की गूंज, कवियों ने बटोरी वाहवाही

देहरादून।
साहित्य और राष्ट्रीय एकता को समर्पित साहित्यिक व सामाजिक संस्था परवाज़-ए-अमन के ओल्ड मसूरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मासिक साहित्यिक नशिस्त में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो घंटे तक चली इस साहित्यिक महफिल में कविता, नज़्म और ग़ज़लों की गूंज सुनाई दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शायरों के आग्रह पर मशहूर शायर जावेद अख्तर की चर्चित नज़्म
“जिधर जाते हैं सब, उधर जाना अच्छा नहीं लगता…”
सुनाकर नशिस्त में विशेष रंग जमा दिया। उनकी प्रस्तुति पर तालियों और ‘वाह-वाह’ की गूंज सुनाई दी।

संस्था की अध्यक्ष अंबिका सिंह ने साहित्य के माध्यम से देशप्रेम, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की संस्था की पहल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि साहित्य, कविता और गीत समाज का दर्पण होते हैं और ईमानदार लेखन के जरिए समाज की सच्ची तस्वीर सामने आती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि सतीश बंसल ने जहां अपनी श्रृंगार रस की कविता से श्रोताओं को भावविभोर किया, वहीं चाटुकारिता पर प्रहार करती अपनी चर्चित रचना
“रीढ़ विहीनों चारण भाटो…”
सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गायक व संगीतकार सनावर अली खान और अभिनेत्री इंद्राणी पांधी उपस्थित रहीं। सनावर अली खान की ग़ज़लों ने श्रोताओं को खासा प्रभावित किया।

नशिस्त में अंबिका सिंह रूही, सतीश बंसल, परमवीर कौशिक, अमजद खान अमजद, मोनिका अरोड़ा मंतशा, आरिफ अतीब, तस्नीमा कौसर, एएस शाह, कमाल तकी और जोया ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का संचालन परमवीर कौशिक ने किया। इस अवसर पर लल्लन भाई, अश्विनी, संदीप तिमनी, कुमुद तिमनी और कांग्रेस नेता दिनेश कौशल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

3 thoughts on “परवाज़-ए-अमन की साहित्यिक नशिस्त में शायरी और कविता की गूंज, कवियों ने बटोरी वाहवाही

  • Sup guys, had a look at wjpesologin. Seems legit. Registration was easy peasy. Let’s see if the games are any good. Worth a shot! See for yourself here wjpesologin.

  • Alright folks, stumbled upon 20bentstbrighton. Looks interesting. Let’s see what it’s about. Maybe it’s my lucky day! Check them over here 20bentstbrighton.

  • Alright guys, checking out bbc casino. Hoping for nothing but wins here. Games are looking very interesting. You must visit this bbc casino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *