DM DEHRADUNUttrakhand

शीतलहरी में डीएम का चौक-चौराहों पर औचक निरीक्षण, रेनबसेरों में रहने वालों का हाल जाना

देहरादून, 23 जनवरी 2026
राजधानी देहरादून में लगातार बारिश और बढ़ती ठंड के बीच जिलाधिकारी सविन बंसल ने रात्रि में शीतलहरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया और रेनबसेरों में रह रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों का हाल जाना।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेनबसेरों में ठहरे लोगों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम और तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असुविधा का सामना न करे। सभी चौक-चौराहों पर अलाव, गर्म पानी, स्वच्छ बिस्तर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन निरंतर असहाय, निराश्रित और बेघर लोगों की मदद कर रहा है। ठंड और बारिश के दौरान रेनबसेरों में पर्याप्त कंबल, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रेनबसेरों की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं तुरंत सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी और डीडीएमओ ऋषभ कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *