77वें गणतंत्र दिवस पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, संविधान की दिलाई शपथ
देहरादून | 26 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, संविधान की दिलाई शपथ
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा पुलिस लाइन, देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम पूरे गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।





एसएसपी देहरादून ने उपस्थित सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी उल्लेख किया गया। एसएसपी ने राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क तथा सराहनीय सेवा डिस्क प्राप्त करने वाले कर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके योगदान की सराहना की।
इसके अतिरिक्त, जनपद देहरादून के सभी थाना, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई।
समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से प्रदेश व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
