DEHRADUNDM DEHRADUNUttrakhandWeather

देहरादून में मौसम का कहर: भारी बारिश-बर्फबारी अलर्ट के बीच 27 जनवरी को कक्षा 1–12 तक सभी स्कूल बंद

देहरादून | 26 जनवरी 2026

जिले में खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून और NDMA की चेतावनी के अनुसार 27 जनवरी को जिले में भारी वर्षा, बर्फबारी तथा बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून द्वारा आदेश जारी कर जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 27 जनवरी 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *