CRIME NEWSDEHRADUNDrugs Free DevbhoomiSSP Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का बड़ा एक्शन देहरादून।

देहरादून।
उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए दून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को धरातल पर उतारने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान भैरव मंदिर वाली गली, ऋषिकेश से अभियुक्त दीपक सैनी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 50.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी, निवासी ग्राम मढ़ेया कल्याणपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश), उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह स्मैक को बरेली (उ.प्र.) से साहिल नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इसे ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदी युवकों को ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं पूछताछ में सामने आए अन्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक बिनेश कुमार,
कांस्टेबल शेखर सैनी और
कांस्टेबल अंकुल कुमार शामिल रहे।

दून पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *