ऋषिकेश स्नेचिंग कांड का खुलासा दून पुलिस ने महिला से कुण्डल छीनने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश स्नेचिंग कांड का खुलासा
दून पुलिस ने महिला से कुण्डल छीनने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून, 03 फरवरी 2026
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से महिला से छीने गए कुण्डल बरामद किए हैं तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है।
क्या था मामला
वादिनी श्रीमती गुड्डी देवी, निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर बताया कि 01 फरवरी 2026 की प्रातः भट्टोवाला रोड स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक उनके कानों से कुण्डल छीनकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 51/2026 पंजीकृत किया गया।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई और पूर्व में ऐसे अपराधों में संलिप्त रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
चेकिंग के दौरान दबोचा गया अभियुक्त
02 फरवरी 2026 को मंसा देवी फाटक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त आकाश पुत्र नरेश कुमार को घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके-14-टीए-3969 के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से छीने गए कुण्डल बरामद किए गए।
नशे की लत के चलते की वारदात
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे व अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए उसने स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: आकाश पुत्र नरेश कुमार
स्थायी पता: ग्राम सिरडी सेडा, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
हाल पता: बाल्मीकि खाड़ा, श्रोत मुनि की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल
उम्र: 24 वर्ष
बरामदगी
महिला से छीने गए कुण्डल
घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके-14-टीए-3969
पुलिस टीम
उ0नि0 सुमित चौधरी
का0 अनुयाग
का0 बिजेन्द्र पुंडीर
