DEHRADUNDM DEHRADUNUttrakhand

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों हेतु विशेष ‘रोजगार मेला

देहरादून, 20 फरवरी 2026
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देहरादून में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की संयुक्त पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है।


दर्शनलाल चौक के समीप रेंजर्स ग्राउंड में 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित ‘दिव्य कला मेला’ के अंतर्गत 26 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का आयोजन नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, देहरादून एवं नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NHFDC) के सहयोग से किया जा रहा है।

एनसीएससी फॉर डीए, देहरादून के उपनिदेशक (रोजगार) ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ये कंपनियां योग्य दिव्यांग अभ्यर्थियों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

रोजगार के अवसरों के अतिरिक्त, मेले में स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन, ऋण योजनाओं की जानकारी, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी तथा विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उपनिदेशक ने सभी इच्छुक दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे 26 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो सेट बायोडाटा के साथ मेले में अवश्य पहुंचें।

मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर पूर्व पंजीकरण भी कर सकते हैं।