DEHRADUNUttrakhand

देहरादून में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बस कीऔर दो कारों की टक्कर, महिला की मौत

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार, डंपर-ट्रैक्टर में लगी आग

देहरादून

Oplus_16908288

रायवाला के हरिपुर कलां में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक ट्रक, बस और दो कारों से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर और ट्रैक्टर में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम निवासी बिजनौर के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।