DEHRADUNFemina Miss India UttarakhandUttrakhand

देहरादून में 21 मार्च को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले, 21 प्रतिभागियों के बीच ताज की जंग

देहरादून में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागी ताज के लिए मुकाबला करेंगी।

ग्रैंड फिनाले में जजमेंट के लिए मुंबई से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल और मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन की सीईओ नताशा ग्रोवर विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।

आयोजकों के अनुसार, उत्तराखंड में आयोजित दो ऑडिशन राउंड के बाद इन 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 सब-टाइटल भी दिए जाएंगे, जिनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटिफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटिफुल आइज शामिल हैं।

प्रतियोगिता की विजेता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का खिताब जीतकर मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

इवेंट के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में पहली बार किया जा रहा है। प्रतिभागियों के लिए इंडियन एथनिक कॉस्ट्यूम को ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन द्वारा डिजाइन किया गया है, जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल द्वारा तैयार किए गए हैं।

शो की कोरियोग्राफी जैज पुष्कर सोनी द्वारा की जाएगी, जबकि इवेंट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी हिमानी रावत, अनन्या भंडारी और राहुल छाबड़ा निभाएंगे। प्रतिभागियों की स्टाइलिंग के लिए मुंबई से निशांक सेनानी और प्रियादिति सिंधी मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता का ट्रेनिंग प्रोग्राम 17 मार्च से शुरू हो चुका है, जिसमें ओरिएंटेशन, रैंप वॉक, कोरियोग्राफी, फोटोशूट और टेक रन शामिल हैं।

इस आयोजन को सिनमिट कम्यूनिकेशंस द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों और ब्रांड्स का सहयोग प्राप्त है।

पत्रकार वार्ता में बेनेट नाथन, दलीप सिंधी, राजीव मित्तल, ऋचा एहलावत और जैज पुष्कर सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।