DEHRADUN

देहरादून में 2 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा, नारी शक्ति और नशा मुक्ति का संदेश

देहरादून में 2 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा, नारी शक्ति और नशा मुक्ति का संदेश

14 वर्षों की परंपरा जारी, सामाजिक जागरूकता के साथ होगा भव्य आयोजन

*देहरादून:
धर्म और सामाजिक जागरूकता का संगम बनने वाला श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव इस वर्ष भी देहरादून में भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत सेवा जन कल्याण समिति द्वारा पिछले 14 वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन इस बार 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद 3 अप्रैल से कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक आचार्य पवन नंदन जी महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष कथा का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ावा देना, समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी कथा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

कथा का समापन 9 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक विनोद राई, अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, महामंत्री नवीन जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।