DEHRADUNSports

डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत का नाम ‘एशिया बुक ऑफ अचीवमेंट रिकॉर्ड्स 2026’ में दर्ज

दिनांक: 2 अप्रैल 2026

डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत का नाम ‘एशिया बुक ऑफ अचीवमेंट रिकॉर्ड्स 2026’ में दर्ज

उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए पिछले 27 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत (इंटरनेशनल खिलाड़ी/कोच, नेशनल रेफरी, पूर्व राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता) की मेहनत रंग लाई है। उनका नाम **“एशिया बुक ऑफ अचीवमेंट रिकॉर्ड्स 2026 (Outstanding Achievements Across Asia)”** में दर्ज किया गया है।

डॉ. रावत को इस उपलब्धि के लिए प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एशिया बुक ऑफ अचीवमेंट रिकॉर्ड्स के राहुल शर्मा एवं ए. वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके माध्यम से यह सम्मान प्राप्त होना उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने समस्त उत्तराखंड एवं देशवासियों का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जो मुकाम उन्होंने हासिल किया है, उसमें हर व्यक्ति का आशीर्वाद और सहयोग शामिल है।

डॉ. रावत ने आगे भी खेलों के विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।