आमजन की सुरक्षा के लिए दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह से चला सघन चेकिंग अभियान
*आमजन की सुरक्षा के लिए दून पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह से चला सघन चेकिंग अभियान*
*देहरादून | 02 अप्रैल 2026
देहरादून में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दून पुलिस ने आज सुबह से ही सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा।



सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावकों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए पुलिस टीमों ने स्कूलों और सार्वजनिक पार्कों के आसपास विशेष चेकिंग की। इस दौरान गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहीं और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
चेकिंग अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दून पुलिस की इस सक्रियता से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
