देहरादून पुलिस की नई पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी टीमें, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
दून पुलिस की नई पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी टीमें, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
एसएसपी के निर्देश पर पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों से पूछताछ
भारत केसरी
देहरादून से बड़ी खबर है, जहां दून पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए एक नई पहल शुरू की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर आज तड़के सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें मैदान में उतर गईं। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ काम पर जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्कों और अन्य स्थानों पर लगातार भ्रमण करते हुए लोगों से सीधा संवाद किया। पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।
अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई और उनसे आवश्यक पूछताछ भी की गई।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दिन-रात सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
दून पुलिस की यह पहल न केवल सुरक्षा को मजबूत कर रही है, बल्कि आमजन के बीच विश्वास भी बढ़ा रही है।
