कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव सोनू गहलोत 6 साल के लिए निष्कासित
कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: महासचिव सोनू गहलोत 6 साल के लिए निष्कासित
भारत केसरी
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने विभाग के महासचिव सोनू गहलोत को तत्काल प्रभाव से पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि संबंधित पदाधिकारी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, जो संगठन की मर्यादा के खिलाफ है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी द्वारा संगठन विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
इसी के चलते सोनू गहलोत को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी की नीतियों और अनुशासन का पालन करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद संगठन में सख्त संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है।
