DEHRADUN

देहरादून IMA चुनाव सम्पन्न, डॉ महेश कुड़ियाल निर्विरोध अध्यक्ष

देहरादून IMA चुनाव सम्पन्न, डॉ महेश कुड़ियाल निर्विरोध अध्यक्ष

भारत केसरी

देहरादून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की देहरादून इकाई के चुनाव विधिवत एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डॉ. किरण कुमार कालरा की देखरेख में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, जिसमें लगभग 600 पंजीकृत सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

चुनाव परिणामों के अनुसार वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर मतदान के माध्यम से चयन किया गया, जिसमें डॉ प्रवीन जिंदल (प्रेसिडेंट इलेक्ट), डॉ राजीव दीक्षित (वाइस प्रेसिडेंट), डॉ अंकित परासर (मानद सचिव), डॉ राहुल अवस्थी (कोषाध्यक्ष) और डॉ सिद्धांत खन्ना (संयुक्त सचिव) शामिल हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ महेश कुड़ियाल ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि IMA भविष्य में सरकार और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

गौरतलब है कि आगामी वर्ष के लिए भी अध्यक्ष पद का चयन कर लिया गया है, जिसमें डॉ प्रवीन जिंदल को अगला अध्यक्ष चुना गया है।