BIHAR

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, पटना में ली शपथ

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, पटना में ली शपथ

भारत केसरी

सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पटना के लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

Oplus_16908288

सम्राट चौधरी, जो इससे पहले नीतीश कुमार सरकार में डिप्टी सीएम थे, अब राज्य की कमान संभालेंगे। मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर लंबा और अनुभव से भरपूर रहा है। उन्होंने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा और 1999 में राबड़ी देवी सरकार में पहली बार कृषि मंत्री बने। हालांकि, उस समय उम्र और सदन का सदस्य न होने के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

इसके बाद 2014 में नीतीश सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री के रूप में उन्होंने वापसी की। 2021 में पंचायती राज मंत्री और 2024 में एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम बने। अब मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नई पारी शुरू हो चुकी है।

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अब सबकी नजरें सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के विकास और नीतियों पर टिकी हैं।