DEHRADUNEDUCATION

100% रिजल्ट के साथ एलन देहरादून का दमदार प्रदर्शन, छात्रों ने मनाया जश्न

देहरादून |

भारत केसरी

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों में एलन देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

इस उपलब्धि के बाद राजपुर रोड स्थित एलन कैंपस में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों और फैकल्टी ने एक साथ केक काटकर खुशी जाहिर की, वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

संस्थान के सेंटर हेड विनय माकिन ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, अनुशासन और फैकल्टी के निरंतर मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने बताया कि एलन की सुव्यवस्थित पढ़ाई प्रणाली, नियमित टेस्ट और डाउट सॉल्विंग सेशंस ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया।

टॉप परफॉर्मर्स की झलक:
हर्षा अरिप्रसाथ ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया।
रुद्राक्ष रावत ने 497 अंक प्राप्त किए।
ईशान लखेड़ा, अनमोल बर्तवाल और नव्या सिंह ने 493 अंक हासिल किए।
इसके अलावा कई छात्रों ने 490+ अंक लाकर संस्थान को गौरवान्वित किया।

एलन देहरादून की यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि सही दिशा, कड़ी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।