Uttrakhand

अंकिता भंडारी केस पर दिल्ली में उबाल: जंतर-मंतर पर कल होगा बड़ा सत्याग्रह

अंकिता भंडारी केस पर दिल्ली में उबाल: जंतर-मंतर पर कल होगा बड़ा सत्याग्रह

भारत केसरी

दिल्ली में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश अब राजधानी तक पहुंच गया है। मामले में सीबीआई की कमजोर पैरवी से नाराज़ आंदोलनकारी संगठनों ने कल जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।

इस सत्याग्रह में महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत, उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व सचिव हरिपाल रावत, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत लाखेड़ा, वंचित आंदोलनकारी समिति के संरक्षक अनिल पंत और अध्यक्ष मनमोहन सिंह सहित कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसके अलावा देहरादून के आंदोलनकारी मनीष केडियाल, आंदोलनकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष देव सिंह रावत और उत्तराखंड पत्रकार परिषद के महामंत्री दाता राम चमोली भी इस आंदोलन में भाग लेंगे। सभी नेता संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।

आंदोलनकारियों की मुख्य मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, साथ ही कथित वीआईपी आरोपी को भी तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि सत्याग्रह की पूरी तैयारी कर ली गई है और यह प्रदर्शन उत्तराखंड की जनता के आक्रोश को जाहिर करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रदर्शन अब सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि न्याय की मांग को लेकर जन आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है।

Oplus_16908288