DEHRADUN

देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून |भारत केसरी

जनपद देहरादून में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी और पोर्टल के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी संस्थानों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं, शीतल पेयजल, ORS और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Oplus_16908288