CRIME NEWSDEHRADUN

देहरादून मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल**

देहरादून, भारत केसरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी मारा गया, जबकि थाना प्रभारी को गोली लगने से घायल हो गए।

 

घटना 29-30 अप्रैल की रात की है, जब प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा रोड पर बदमाशों ने ठेकेदारी का काम करने वाले देवराज नामक व्यक्ति को गोली मारकर करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी प्रेमनगर को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 

 

घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मारे गए बदमाश की पहचान अकरम निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो कई संगीन मामलों में वांछित था।

अकरम वर्ष 2014 के चर्चित बालावाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

 

पुलिस ने मौके से हथियार, कार और लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।